एशिया बिजनेस एग्जीबिशन एंड कांफ्रें सेस की ओर से प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। एशिया बिजनेस एग्जीबिशन एंड कांफ्रें सेस (एबीईसी) की ओर से बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, शेरू क्लासिक प्रो क्वालिफायर सीरीज-2018 का आयोजन किया गया। इसमें देश और विदेश के कई बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। शेरू क्लासिक ने इस मुकाबले की पांच श्रेणियों के विजेताओं को पांच प्रो कार्ड प्रदान किए।
मुकाबले में इरान के मैन और वुमन में देश के प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अहम स्थान हासिल किए। इसमें मैन बॉडी बिल्डिंग मुकाबले में इरान के ईमान रिजाई, मैन फिजिक में इरान के सैय्यद अशाकन मोटाघियान, मैन क्लासिक फिजिक में वाहिद नजारी विजेता रहे। वुमन फिगर मुकाबले में देश की रीटा जयरथ सिंह और वुमन बिकनी मुकाबले में देश की नवरीत जोसन विजेता रही। एबीईसी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मनीष गांधी ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग को युवाओं के लिए एक आकर्षक कैरियर विकल्प के रूप में पेश करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का मंच प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध फिटनेस ट्रेनर एवं मॉडल गुरु मान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में देश के एकमात्र आईएफबीबी प्रोफेशनल बॉडी बिल्डिर वरिंदर घुमन की ओर से गेस्ट पोजिंग भी विशेष आकर्षण रही। शेरू क्लासिक प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निर्देशक शेरू हरमीत आंग्रीश ने बताया एक लंबे समय से पंजाब के युवाओं को स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना उनका लक्ष्य है।