फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में 49 और मरीजों की पुष्ठि

Wed, 16 Oct 2013 10:51 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला लुधियाना में अब तक तीन सौ मरीजों को डेंगू का डंक लग चुका है। बुधवार को लैब रिपोर्ट के आधार पर जिला से और 45 मरीजों में डेंगू होने की पुष्ठि की गई है।
विज्ञापन


इसमें लुधियाना के आठ, आसपास के गांव और कस्बे से 15, अन्य जिलों के 19 और जम्मू कश्मीर से आए सात मरीज शामिल है।

जिले में डेंगू मरीजों की बढ़ रही संख्या को देख कर सेहत विभाग ने भी चौतरफा मोर्चा खोल दिया है।  
सूबे के अन्य जिलों से 85 और राज्यों से सौ मरीजों ने लुधियाना के विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराया है।

इसमें जिलों से आए डेंगू के 19 मरीजों में चार होशियारपुर से, तीन जालंधर से, दो नवांशहर, दो संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, एक मरीज कपूरथला, एक मरीज पटियाला, फिरोजपुर, गुरदासपुर, बरनाला और बठिंडा से आए है।

उधर, सिविल सर्जन डॉ. सुभाष बत्ता के निर्देश पर सेहत विभाग की टीम ने वार्ड नंबर- 37 से 39 तक  और 14 और 15 के अलावा खुड्ड मोहल्ला, न्यू कीर्ति नगर, बेअंत पुरा आदि इलाकों में बैठक करके लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान विभाग की टीम ने 72 कूलर और 114 कंटेनर की जांच की। इसमें 17 कूलर और कंटेनरों में जमा पानी में डेंगू का लारवा मिला है। इस संबंध में निगम की टीम ने चालान किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें