चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान जारी है। पुलिस ने सोमवार को 132 स्थानों पर रेड की और इस दौरान राज्यभर में 7 एफआईआर दर्ज कर नशा तस्करी के आरोप में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 4.5 किलो हेरोइन और 3.9 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। 80 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 132 स्थानों पर रेड की और 142 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। साथ ही 5 व्यक्तियों को नशा छोड़ने के लिए पुनर्वास केंद्रों पर इलाज कराने के लिए राजी किया गया। ब्यूरो