युवक ने जान दी, दंपती पर केस दर्ज
बठिंडा। एक युवक ने प्रेमिका से शादी न करवाने को लेकर जहर निगल की खुदकुशी कर ली। थाना केनाल पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर प्रेमिका के पिता और माता के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवक के पिता ने बताया उसके लड़के के मोहल्ले की लड़की से प्रेम संबंध थे। उसका लड़का उस युवती से शादी करना चाहता था। युवती के माता-पिता शादी के लिए राजी नहीं थे। इससे दुखी उसके लड़के ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के दौरान 28 फरवरी को लड़के की मौत हो गई। एएसआई नवयुगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती के माता-पिता खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।