पशमीन कौर ने यूनिवर्सिटी में पाया आठवां स्थान
लुधियाना। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए गए एमएससी-आईटी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में देवकी देवी जैन मेमोरियल कॉलेज फार वुमन की छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त करके कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज की छात्रा पशमीन कौर ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में आठवां और कालेज में पहला स्थान प्राप्त किया। भावना भाटिया और रंजना कुमारी ने 82.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दसवां व कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया। शिवानी ने 80.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में तीसरा स्थान प्राप्त किया।