फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में मा इनिंग पूरी तरह से बंद पड़ी-डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन पर विधायक डीसी आमने-सामने
विज्ञापन

विधायक संदोआ ने माइनिंग संबंधी कोई जानकारी नहीं दी: डीसी
संदोआ ने जिला प्रशासन से मिलीभगत होने के लगाए थे आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। जिला में अवैध माइनिंग का मुद्दा एक फिर गरमाया है। हलके के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ ने प्रशासन पर मिलीभगत कर अवैध माइनिंग कराने के आरोपों को डीसी ने गलत बताया है। डीसी का दावा है कि जिले में माइनिंग पूरी तरह से बंद है तथा सिविल व पुलिस प्रशासन अवैध माइनिंग के प्रति पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है।
उन्होंने कहा कि विधायक संदोआ ने उन्हें कभी अवैध माइनिंग संबंधी न तो शिकायत दी और न ही जानकारी दी है। डीसी सुमीत जारंगल ने वीरवार को मिनी सचिवालय के कमेटी रूम में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिले में इस समय तो कोई भी लीगल खड्ड नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले में केवल 11 क्रशर ही लीगल तौर पर सही हैं, उनमें से कितने चल रहे हैं, इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 204 के लगभग क्रशर है जिनमें से 156 रजिशटर्ड है जब कि इनमें से 11 क्रशरों ने ही अपनी सभी दस्तावेज ही माइनिंग विभाग को दिए हैं। बाकी क्रशरों ने अभी तक सभी लीगल दस्तावेज नहीं दिखाए है। डीसी ने विधायक के आरोपों पर वह कहा कि इनका कोई अंत नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि विधायक संदोआ लोगो ंसे जुड़े अन्य मुद्दे लेकर उनके पास तो आते रहते हैं। उन्होंने कभी भी अवैध माइनिंग संबंधी कोई बात नहीं की। डीसी ने कहा कि बुधवार को भी पुलिस ने दो मामले दर्ज किए थे। माइनिंग अधिकारी हमेशा उनके संपर्क में रहता है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर चल रहे टिप्परों से ही जाहिर हो रहा है कि 95 प्रतिशत माइनिंग बंद पड़ी है। गौरतलब है कि मंगलवार को हलके के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ ने प्रेस कांफ्रेंस कर जिले में अवैध माइनिंग होने की बात कही थी और जिला प्रशासन पर इसमें मिली भगत होने के गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें