टेस्ट न लेने पर दो शिक्षक सस्पेंड
बरनाल। पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब के तहत बच्चों के पोस्ट टेस्ट का अध्यापकों की ओर से बायकाट किए जाने कारण टीमें बैरंग लौट रही हैं। इस पर अध्यापकों को सस्पेंड किया जा रहा है। बीपीईओ बरनाला लछमण सिंह ने दो और अध्यापकों को सस्पेंड करने का पत्र जारी दिया है। अब सस्पेंड अध्यापकों की संख्या सात हो गई। डीईओ एलीमेंट्री मनिंदर कौर ने बताया कि प्राइमरी स्कूल हरिगढ़ के सेंटर हेड अध्यापक करनैल सिंह व सरकारी प्राइमरी स्कूल होस्टल बरनाला की सेंटर हैड टीचर भूपिंदर कौर को पढ़ो पंजाब के पोस्ट टेस्ट में सहयोग की बजाय रुकावट डालने व बायकाट करने करने के आरोप में तत्काल समय से सस्पेंड किया गया है। निलंबन दौरान हेड क्वार्टर डीईओ एलीमेंट्री दफ्तर होगा।