सीवरेज बिलों की माफी के लिए धरना आज
बरनाला। आम आदमी पार्टी सीवरेज और पानी के बिल की माफी की मांग को लेकर मंगलवार को नगर काउंसिल में धरना देगी। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दी। हेयर ने कहा कि नगर काउंसिल ने प्रस्ताव पारित कर 125 गज तक के मकानों वालों को बिल सीवरेज और पानी फिर से लगा दिए गए। वह यह मामला विधानसभा में भी उठा चुकें हैं। हेयर ने कहा कि बिल वापस न लिए गए तो 26 फरवरी को वह नगर काउंसिल का घेराव करेंगे। कांग्रेस के पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि 2013 में नगर काउंसिल पर अकाली दल का कब्जा था। उस समय अकाली सरकार ने गरीब लोगों को सीवरेज व पानी के बिल भेजने का फैसला लिया था। ढिल्लों ने कहा कि इस लोक विरोधी फैसले को वापस करवाने के लिए वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलेंगे। कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में सीवरेज व पानी के बिल माफ करने का वादा किया था, जो पूरा किया जाएगा।