फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश कारण ठंड बढने से तापमान लुढका

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक और नोएडा
विज्ञापन


बारिश से ठंड बढ़ी, लुढ़का पारा
आज भी ठंडी हवाओं के साथ बारिश की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। वीरवार को रुक रुककर हुई बारिश से ठंड बढ़ गई। जिससे तापमान लुढ़क गया। बारिश के साथ साथ ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को ठंडी हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि वीरवार को बारिश के बाद न्यूनतम 8.6 और अधिकतम 14.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि 1.1 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। इस कारण मैदानी क्षेत्र में ठंड अधिक बढ़ गई। किसान नेता शिंगारा सिंह मान ने बताया कि इस बारिश से किसानों की ओर से अपने खेतों में बोई गई गेहूं की फसल को जितनी ठंडक मिलेगी, उतना ही फसल का दाना अच्छा निकलेगा। इसके अलावा फसल का झाड़ भी अधिक होगा। मान ने बताया कि तेज हवाएं फसल को धरती पर बिछा सकती हैं। इस कारण फसल के नुकसान की भी संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें