सीटीयू और लिंकन यूनिवर्सिटी एक-एक वर्ष तक एमबीए करें
सीटीयू और 99 साल पुरानी लिंकन यूनिवर्सिटी में हुआ करार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सीटी यूनिवर्सिटी लुधियाना ने 99 साल पुरानी लिंकन यूनिवर्सिटी ऑकलैंड, कैलिफोर्निया के साथ करार किया। करार में लिंकन यूनिवर्सिटी के पीएडी एससीडी (डाक्टर आफ साइंस) के अध्यक्ष डॉ. मिखेल ब्रोडस्की व सीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी, मैनेजिंग डायरैक्टर मनबीर सिंह, वाइस चांसलर डॉ हर्ष सदावर्ती, मैनेजमेंट स्टडी के हेड डॉ. अमरिदंर सिंह ने हस्ताक्षर किए।
मिखेल ने कहा कि यह करार सिर्फ विद्यार्थियों के लिए ही नहीं अध्यापकों के लिए भी बहुत फायदेमंद होगा। एमबीए करने वाले छात्रों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ प्रैक्टिकल शिक्षा भी दी जाएगी, जिससे वह इंडस्ट्री या फिर अपने बिजनेस में बेहतर काम कर पाएंगे। इस करार के तहत विद्यार्थी डयूल प्रोग्राम के अंतर्गत एमबीए की डिग्री भी कर सकते हैं। डयूल डिग्री में विद्यार्थी एक साल सीटी यूनिवर्सिटी लुधियाना और एक साल लिंकन यूनिवर्सिटी में पढे़ंगे। इसी के साथ ही उनको अमेरिका में छह महीने की कंप्लसरी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (सीपीटी) और बारह महीने की ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग करनी पड़ेगी।
मैनेजमेंट स्टडीज के हेड डॉ. अमरिदंर सिंह ने कहा कि करार के अंतर्गत ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमबीए, डीबीए, एग्जीक्यूटिव मास्टर डिग्री ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट और डॉक्टर ऑफ बिजनेस एडमीनिस्ट्रेशन (डीबीए) की पढ़ाई कर सकते हैं। वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती ने कहा कि इस करार के अनुसार विद्यार्थियों को सीटी यूनिवर्सिटी और लिंकन यूनिवर्सिटी के स्लेब्स के आधार पर पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके साथ प्रैक्टिक्ल ट्रेनिंग भी दी जाएगी ताकि उनको जॉब के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में पहले से ही जानकारी हो। सीटी यूनिवर्सिटी और लिंकन यूनिवर्सिटी का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाना है।