विस में हो खसखस की खेती का प्रस्ताव पास
किसान यूनियनों ने सरकार को भेजा मांग पत्र
अमर उजाला ब्यूरोे
फतेहगढ़ साहिब। भारतीय किसान यूनियन लखोवाल ने अपनी मांगों को लेकर एडीसी जसप्रीत सिंह को पंजाब सरकार के नाम मांग पत्र सौंपा है। जानकारी देते हुए यूनियन प्रधान हरमेल सिंह भटेड़ी और जिला प्रेस सचिव गुरमुख सिंह लवली ने कहा कि पंजाब में डीजल और पेट्रोल की कीमतें सूबे की अपेक्षा से कहीं अधिक हैं जिस कारण रोजाना प्रयोग में आने वाली वस्तुओं के रेट भी आसमान को छू रहे हैं। इसलिए तेल की कीमतों को चंडीगढ़ के के बराबर किया जाए। गन्ने का रेट भी अन्य सूबों की अपेक्षा पंजाब में सस्ता है जिसका हरियाणा, यूपी के बराबर रेट किया जाए किया जाए और गन्ने की पिछली और मौजूदा बकाया राशि जारी की जाए, किसानों के कर्ज माफ किए जाएं, पराली को आग लगाने वाले किसानों को निकाले नोटिस वापस लिए जाएं, बिजली की सप्लाई ट्यूबवेल को दिन समय 10 घंटे यकीनी बनाई जाए, लावारिस पशुओं की धरपकड़ की जाए, खसखस की खेती करने की इजाजत दी जाए और विधानसभा में इसका प्रस्ताव विधानसभा में पास किया जाए। इस मौके राजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, जगजीत सिंह, मेवा सिंह, बलदेव सिंह, जरनैल सिंह, गुरमुख सिंह, गुरदर्शन सिंह, चरनजीत सिंह उपस्थित थे।
फोटो कैपशन-17जीबीजीपी01- फतेहगढ़ साहिब में पंजाब सरकार के नाम मांग पत्र सौंपने के बाद भाकियू के किसान नेता।