फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख के कर्जाई कसिन की नहर से मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज से परेशान किसान ने दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
जिले के गांव मकारोंपुर के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह (32) पुत्र गुरनाम सिंह के तौर पर हुई है।
परिजनों ने बताया कि किसान सुखविंदर सिंह पर 15 लाख बैंक, दो लाख कोआपरेटिव सोसाइटी और दो लाख आढ़ती का करीब 20 लाख रुपये का कर्ज था। यह पैसे उसने डेयरी कारोबार में लगाए थे। मृतक के मामा केसर सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह को दूध के कारोबार में लाभ नहीं हो रहा था। इससे वह परेशान रहता था। पुलिस के सहायक थानेदार शाश्वत कुमार ने बताया कि सुखविंदर 24 फरवरी को घर से लापता हो गया था। उसकी कार गांव खालसपुर नजदीक भाखड़ा नहर पर खड़ी मिली। शनिवार को मृतक की लाश पारिवारिक सदस्यों को घन्नौर नहर से बरामद हुई है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

ोटो कैप्शन:-04जीबीजीपी05-05ए: मृतक के परिवार सदस्य जानकारी देते हुए व मृतक किसान सुखविन्दर सिंह की फायल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें