माता गुजरी कॉलेज के 25 विद्यार्थी शार्टलिस्ट
फतेहगढ़ साहिब। माता गुजरी कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों की प्लेसमेंट के लिए रोजगार मेला लगाया गया। इसमें वेनचुआर सिक्योरिटी लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों ने एमबीए और एमकॉम भाग दो के विद्यार्थियों का नौकरी के लिए इंटरव्यू के बाद चयन किया। डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. कश्मीर सिंह ने कंपनी के अधिकारियों का स्वागत किया। प्लेसमेंट अफसर सोहजबीर सिंह ऊभा ने कहा कि कंपनी की ओर से विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा ली गई। इसमें कॉलेज के करीब 89 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। इसके बाद इंटरव्यू में करीब 64 विद्यार्थी पास और करीब 25 शार्टलिस्ट हुए।
फोटो कैप्शन:08जीबीजीपी05ए: माता गुजरी कालेज में प्लेसमैंट दौरान विद्यार्थियों की इंटरव्यू लेते कंपनी अधिकारी।