फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद ने डेमेज कंट्रोल करने के लिए हरसिमरत को उतारा मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

डैमेज कंट्रोल के लिए शिअद ने हरसिमरत को उतारा
सांसद हरसिमरत कौर बादल घर घर जाकर लोगों से कर रहीं संपर्क
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बठिंडा सीट पर गड़ाईं नजरें
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
हाल ही में हुए विधान सभा चुनाव में बठिंडा अंदर हुए शिअद के डेमेज कंट्रोल को पूरा करने के लिए बादल परिवार ने सांसद हरसिमरत कौर बादल को मैदान में उतारा है, जो पिछले दो दिन से अपने संसदीय क्षेत्र में पार्टी वर्करों व आम लोगों के साथ संपर्क साध रही हैं। अकाली दल मुख्य मकसद आने वाली लोकसभा चुनाव में शिअद के डैमेज कंट्रोल को पूरा करना है और फिर से बठिंडा संसदीय सीट पर काबिज होने के लिए नजरें गड़ाईं हैं।
हालांकि खुद पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी सांसद बहू के क्षेत्र में होने वाले हर समागम में हिस्सा ले रहे हैं। बादल जब भी समागम में आते हैं तो वह कैप्टन पर सीधा हमला करने की बजाय सरकार पर हमला करते हैं। गत दिवस एक समागम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने टिप्पणी करने के बजाय कहा कि कैप्टन सरकार लोगों व किसानों को गुमराह कर रही है। वहीं बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल लगातार शहर में लोगों से संपर्क साधकर आने वाले लोक सभा चुनाव में शिअद के हाथ मजबूत करने की अपील कर रही हैं। साथ ही अपने देवर मनप्रीत बादल व कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहती है कि जो व्यक्ति परिवार का नहीं हुआ वह लोगों का केसे होगा। सांसद बादल ने कहा कि कैप्टन सरकार किसानों को कर्ज माफी मुुहिम के तहत गुमराह कर रही है। जिसका खामियाजा कांग्रेस को आने वाले चुनाव में भुगतना पडे़गा और लोग की लहर शिअद के हक में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थर्मल प्लांट बंद करने पर घेरा
हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि अगर कैप्टन लोग हितैषी थे तो उनकी सरकार ने थर्मल को बंद कर लोगों को बेरोजगार क्यों किया। उन्होंने सवाल किया कैप्टन तो सिर्फ महलों में ही रहना जानते है, उन्हें लोगों का दर्द क्या पता। बता दें कि पंजाब में हुई बेअदबी की घटनाओं को लेकर अकाली दल को हद से ज्यादा लोगों की निराशा का सामना करना पड़ा था। अब लोगों व पार्टी वर्करों को मनाने के लिए बादल परिवार मैदान में उतर चुका है। जिसके चलते एक बार फिर से बादल परिवार पंथ के नाम पर लोगों से संपर्क साध कर पार्टी को मजबूत कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें