फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों ने बांधी काली चुनरियां, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्करों ने बांधी काली चुनरियां, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

डीईओ कार्यालय के सामने काले झंडे उठाकर लगाया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
ऑल इंडिया आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की ओर से मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सिरों पर काली चुनरियां और हाथों में काले झंडे उठा रखे थे। उन्होंने तीन से छह साल तक के बच्चों के स्कूलों में दाखिल करने का विरोध किया।
विज्ञापन

यूनियन की नेता बलजीत कौर पेधनीकलां और हरपाल कौर ने कहा कि सूबा सरकार का यह आंगनबाड़ी मुलाजिम विरोधी फैसले को सहन नहीं किया जाएगा। न ही किसी भी कीमत पर आंगनबाड़ी सेंटरों के बच्चों कोसरकारी स्कूलों में जाने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को छीना जा रहा है। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर राज्य सरकार ने अपना फैसला वापस न लिया तो यूनियन की ओर से संघर्ष को तेज कर दिया जाएगा। इस दौरान जसविंदर कौर कांझला, अमरजीत मालेरकोटला, जसपाल कौर, जसपाल देवी, सरबजीत, मनजीत और भुपिंदर कौर भुल्लरां भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


फोटो:14एसजीआरपी01 संगरूर में डीईओ कार्यालय के सामने धरना देती हुईं आंगनबाड़ी मुलाजिम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें