फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलकी बरसात ने दी गरमी से राहत, पारा लुढका

विज्ञापन
विज्ञापन
हलकी बरसात ने दी गर्मी से राहत, पारा लुढ़का
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बुधवार बाद दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली, तेज हवा के साथ शहर के कई इलाकों में बरसात हुई। लगभग 20 मिनट कर बारिश होती रही। इससे गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है। बारिश शहर के सभी एरिया में नहीं हुई। कुछ इलाके सूखे भी रह गए। देर शाम आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन

शहर निवासियों के लिए चाहे यह राहत भरी हो, लेकिन गांवों के किसान बादलों के चेहरे मुरझा गए है। बारिश के फसलों को नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। मंगलवार को लुधियाना में इस सीजन का सबसे गरम दिन रहा था। अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार बाद दोपहर मौसम का मिजाज थोड़ा बदलने लगा। लुधियाना का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार शाम लगभग 4.30 बजे अचानक बारिश होने से तापमान में कुछ और गिरवाट हुई। मौसम विज्ञानियों की माने तो पहले भी एडवाइजरी जारी की गई थी कि तेज हवाओं के साथ कई जगह पर हलकी बारिश हो सकती है। आने वाले 24 घंटों में भी मौसम कुछ इसी तरह का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें