फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंहू की खरीद ना होने के कारण लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की खरीद न होने पर किया हाईवे जाम
विज्ञापन

खन्ना। अनाज मंडी खन्ना में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब गेहूं की बोली न लगने पर भड़के किसानों व आढ़तियों ने मंगलवार की शाम को करीब आंधा घंटा जीटी रोड की दोनों तरफ ट्रैफिक जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। किसानों का कहना था कि तीन दिनों से कोई उनकी फसल की बोली नहीं लगाने आया। नमी ज्यादा होने और दाना बदरंग होने की बात कहते हुए खरीद से पल्ला झाड़ा जा रहा है। इस परा किसानों व आढ़तियों ने मार्केट कमेटी ऑफिस का घेराव करते हुए सेक्रेटरी से बात की थी। सेक्रेटरी ने उनकी बात नहीं सुनी तो वे सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन

वहीं किसानों के हक में आए अकाली नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों से धक्केशाही कर रही है। वह किसानों की फसल का पूरा मूल्य दिलाकर रहेंगे। फसल न खरीदी गई तो संघर्ष तेज किया जाएगा। मौके पर पहुंचे एसडीएम संदीप सिंह मंडी में जाकर फसल की खरीद शुरू कराई और किसानों को भरोसा दिलाया कि उन्हें कोई मुश्किल नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें