एक्सईएन टाउनशिप का दफ्तर घेरा, 6 घंटे की नारेबाजी
नंगल। बीबीएमबी के कर्मचारी संगठन बीबीएमबी डेलीवेज यूनियन के अपनी मांगों को लेकर बीबीएमबी के एक्सईएन टाउनशिप मनजिंदर सिंह के कार्यालय का लगभग 6 घंटे घेराव करने के उपरांत बीबीएमबी के उप मुख्य अभियंता हुसन लाल कंबोज की कोठी का भी घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष शाम लाल सिद्धू, महासचिव सुरेश कुमार व मुख्य सलाहकार हरभजन सैनी इत्यादि ने कहा कि बीबीएमबी मैनेजमेंट दैनिक वेतन भोगियों को रेगुलर काम देने के बदले कर्मचारियों की भर्ती कर रहा है। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी मैनेजमेंट अपने कर्मियों के लिए बनाए गए मकानों की दशा तो सुधारने की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं अधिकारियों की कोठियों पर करोड़ों रुपये खर्च करने का बजट पारित कर रहा है। इस मौके पर बंसी लाल, राज कुमार, धीरज, मंजू व सरोज व अन्य उपस्थित थे।