मालेरकोटला में पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। मालेरकोटला में डाकघर में खोले गए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को कै बिनेट मंत्री रजिया सुलताना द्वारा किया गया। जबकि समागम की अध्यक्षता सांसद भगवंत मान ने की।
इस मौके पर रजिया सुलताना ने कहा कि उनकी कोशिशों से भारत सरकार के विदेश विभाग ने मालेरकोटला क्षेत्र के लोगों को यह तोहफा दिया है। उन्होंने पुलवामा हमले को दहशतगर्दों की कायरता कार्रवाई बताते हुए कहा कि पंजाब सरकार पुलवामा हमले में शहीद हुए चार जवानों के परिवारों की हर संभव सहायता करेगी। सांसद भगवंत मान ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मालेरकोटला क्षेत्र के लोगों को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पिछले काफी समय से इसके लिए यत्नशील थे। उनके संसदीय क्षेत्र में पासपोर्ट कार्यालय खुले। इस दौरान उन्होंने पुलवामा हमले की सख्त शब्दों में आलोचना की।
इस मौके पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (चंडीगढ़) विश्वास कविराज ने कहा कि इस दफ्तर के खुलने से क्षेत्र के लोगों को पासपोर्ट सेवाओं के लिए अब चंडीगढ़, पटियाला और लुधियाना नहीं जाना पड़ेगा। पहले दिन पासपोर्ट बनाने के लिए दस आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार तहसीलदार बादलदीन, नायब तहसीलदार नरिंदर पाल सिंह वडैच, डीएसपी योगीराज, पोस्ट मास्टर मोहम्मद अनवार अंसारी और सब पोस्ट अधिकारी अशोक कपूर भी हाजिर थे।
फोटो:16एसजीआरपी01:मालेरकोटला में पासपोर्ट कार्यालय का उदघाटनकरते हुए रजिया सुलताना व भगवंत मान।
-------------------
जसवीर सिंह भट्टी