फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर उठाते क्रेन पलटी, कंटेनर से गिर कर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर
विज्ञापन

कंटेनर का ड्राइवर भी बुरी तरह से घायल, अस्पताल में भर्ती
परिजनों के आने के बाद ही होगी कार्रवाई, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कंटेनर यार्ड से क्रेन के जरिए कंटेनर उठाते समय क्रेन पलट गई। क्रेन पलटने से कंटेनर नीचे गिर गया और उस पर खड़े मजदूर की नीचे गिरकर मौत हो गई। क्रेन के पलटने से ड्राइवर भी बुरी तरह से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल दाखिल कराया। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद मृतक नीरज यादव (18) का शव सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने नीरज के परिजनों को बिहार के जिला छपरा में सूचित कर दिया है। वीरवार को उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल ड्राइवर की पहचान उत्तम कुमार के रूप में हुई है जिसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि नीरज क्रेन पर हेल्पर का काम करता था। बुधवार सुबह वह कंटेनर यार्ड में गया हुआ था। उत्तम क्रेन चला रहा था जबकि नीरज कंटेनर के ऊपर खड़ा हुआ था। इसी दौरान क्रेन पलट गई और कंटेनर नीचे गिर पड़ा। कंटेनर के ऊपर खड़ा नीरज जमीन पर गिर पड़ा और बुरी तरह से घायल हो गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, क्रेन के पलटने से ड्राइवर उत्तम कुमार भी बुरी तरह से घायल हो गया। उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। एएसआई जसबीर सिंह ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंच जांच के बाद नीरज का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वह मूल रूप से बिहार के जिला छपरा का रहने वाला है। छपरा से उसके परिजन चल चुके हैं। वह वीरवार सुबह पहुंच जाएंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्राइवर की हालत भी अभी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें