फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से परेशान युवक ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से परेशान युवक फंदे पर झूला
विज्ञापन

घरेलू बातों को लेकर दोनों में अक्सर होता था झगड़ा, पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सलेम टाबरी की चिट्टी कालोनी में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर शनिवार सुबह फंदा लगा अपनी जान दे दी। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद मृतक सन्नी (23) की पत्नी सोनिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। विवाहिता के परिजन उसके खिलाफ दर्ज मामले को गलत बता रहे हैं।
जांच अधिकारी एसआई सुलखन सिंह ने बताया कि सन्नी के माता पिता नहीं है। वह अपनी मौसी के साथ रहता है और एक होजरी फैक्टरी में ओवरलॉक मशीन चलाता था। करीब पांच महीने पहले उसकी शादी सोनिया के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में घरेलू बातों को लेकर झगड़ा शुरू हो गया था। शनिवार सुबह उसकी पत्नी नहाने गई तो सन्नी ने पत्नी के दुपट्टे के साथ ही फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया के परिजनों ने मौसी पर ही लगाए आरोप, प्रदर्शन
सोनिया की मां सुमन ने बताया कि सन्नी की मौसी उसके घर में काफी इंटरफेयर करती थी। वह सन्नी पर अपना रौब जमाती थी, लेकिन सन्नी उसकी बात सुनता नहीं था। वह उसे कहती थी कि शादी के बाद वह उसके कहे से बाहर हो गया है। सुमन ने आरोप लगाया कि बात न मानने के कारण मौसी सन्नी को काफी परेशान करती थी और उसके कहे अनुसार चलने को कहती थी। इस कारण सन्नी काफी परेशान था। सन्नी की पत्नी सोनिया ने शनिवार सुबह इस बारे में सन्नी की मामी से बात की तो उसने दोनों को अपने पास बुला लिया। सोनिया वहां जाने के लिए नहाने के लिए चली गई तो पीछे से सन्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुमन ने आरोप लगाया कि अब पुलिस सन्नी की मौसी पर कार्रवाई करने के बजाय उनकी बेटी पर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें