फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख के कर्जई किसान ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सात लाख के कर्ज से परेशान किसान ने दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। कर्ज से परेशान गांव बडरूखां के किसान ने जहर निगलकर जान दे दी। किसान सुखबीर सिंह के पास महज तीन एकड़ जमीन थी और उसके सिर पर सरकारी व गैर सरकारी सात लाख रुपये का कर्ज चढ़ा हुआ था।
विज्ञापन

गांव बडरूखां निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि उनका पुत्र सुखबीर सिंह (37) पर सात लाख रुपये का कर्ज था। इसमें से एक लाख रुपये आढ़ती, तीन लाख की लिमिट और चार लाख रुपये सोसाइटी का कर्ज देना था। कम जमीन और आर्थिक तंगी के चलते सुखबीर यह कर्ज लौटाने में असमर्थ था। इसकी वजह से वह परेशान रहता था। शनिवार देर रात जब सुखबीर घर आया तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसे तत्काल एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना बडरूखां चौकी में संपर्क करने पर वहां तैनात मुलाजिम ने बताया कि इस बारे में उनके पास अब तक कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन

--------------------------------
फोटो:05एसजीआरपी01:सुखबीर सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें