फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मेडिकल करने के आरोप में नामजद किए गए डाक्टर हरमीत को

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी मेडिकल करने के आरोपी को डिसमिस करने की मांग
विज्ञापन

संस्थाओं ने सिविल सर्जन की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। एसोसिएशन ऑफ एक्टिव एनजीओ (आन) से जुड़ी संस्थाओं ने डिप्टी कमिश्नर बठिंडा और सिविल सर्जन बठिंडा से अस्पताल के डाक्टर हरमीत सिंह को डिसमिस करने की मांग की है। पुलिस की पिटाई के बाद एक पीड़ित की गलत मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस सहित डाक्टर हरमीत सिंह पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश जारी किये गए थे, जिसके बाद थाना सिविल लाइन में आरोपी पुलिस तथा डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सिविल अस्पताल के डाक्टर हरमीत सिंह इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुकें हैं। आरोप है कि सिविल अस्पताल में सड़क हादसों के घायलों व अन्य पीड़ितों को अस्पताल लाने वाली समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों से डा. हरमीत सिंह के कई बार दुर्व्यवहार कर चुके हैं। यही नहीं बठिंडा के मेयर बलवंत राय नाथ से भी बदसलूकी के कारण डा. हरमीत सिंह विवादों में घिर चुके हैं। जिसके चलते कई समाजसेवी संस्थाओं ने नवंबर 2017 में डा. हरमीत सिंह का पुतला जला कर रोष प्रदर्शन किया था। डिप्टी कमिश्नर दिपरवा लाकड़ा ने भी डा. हरमीत सिंह के खिलाफ मेयर से बदसलूकी के मामले में जांच करने के आदेश दिए गए थे। संस्थाओं ने सिविल सर्जन बठिंडा पर आरोप लगाया कि इतने विवादों के बावजूद सिविल सर्जन ने इस डाक्टर के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने कहा कि सिविल सर्जन किस प्रभाव या दवाब के कारण इस डाक्टर पर कार्रवाई नहीं कर रहे, यह एक गंभीर मामला है। इस संबंध में उच्च स्तर पर मामले की शिकायत की जाएगी। वहीं ऑन से जुड़ी संस्थाओं जीवन ज्योति वेलफेयर क्लब, ग्राहक जागो, अप्पू सोसाइटी, पतंजलि योग सेवा समिति, महिला पतंजलि योग सेवा समिति, श्री हनुमान सेवा समिति, श्री साईं सेवा दल, हरी ओम शंकर चरण पादुका सेवा दल, जैन नवयुवक मंडल व अन्य ने डाक्टर हरमीत सिंह को डिसमिस करने की मांग की है।
विज्ञापन

गौर हो कि सीआईए स्टाफ-2 बठिंडा के प्रभारी इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह व साथी पुलिस वालों की गुंडागर्दी का शिकार हुए कुलविंदर सिंह का सिविल अस्पताल के डाक्टर हरमीत सिंह ने ही फर्जी मेडिकल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें