फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमिंदर सिंह डूमछेड़ी ने 21 हजार से जीती झंडी की कुशती

विज्ञापन
विज्ञापन
परमिंदर सिंह डूमछेड़ी ने 21 हजार से जीती झंडी की कुश्ती
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बलवीर सिद्धू ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। जिले के गांव रुपालहेड़ी में उदासीन डेरा बावा रंगी राम जी में पंचायत और डेरा संगतों की सहयोग से वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। जिसके आखिरी दिन कुश्ती के दंगल कराए गए। इन कुश्ती दंगलों की झंडी मशहूर पहलवान परमिंदर सिंह डूमछेड़ी ने पटियाला के जतिंदर सिंह को हराकर 21 हजार रुपये का इनाम हासिल किया।
विजेताओं को सम्मानित करने पहुंचे पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू ने सम्मानित किया वहीं पटियाला के पहलवान जतिंदर सिंह को 11 हजार रुपये इनाम दिया। कैबिनेट मंत्री सिद्धू ने कहा कि पंजाब में नशों से युवकों को बचाने के लिए खेल अहम हैं। उन्होंने विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को बस्सी पठाना हलके से जिताने के लिए भी लोगो का आभार व्यक्त किया। सिद्धू ने गांव को अपने स्वयं इच्छुक कोटे से विकास के कार्यों के लिए 5 लाख रुपये देने, गांव के पशु अस्पताल को पक्का करने और डाक्टर की ड्यूटी पक्की करने की भी घोषणा की। इसके अलावा मेले में बैलगाड़ियों की दौड़ में पहला स्थान जसवंत सिंह बल्लोमाजरा, दूसरा बलवीर सिंह महेरना, तीसरा गुरप्रीत सिंह रुपालहेड़ी के बल्दो को मिला। जिन्हें क्रमवार 7100, 6100 और 5100 रुपये नकद इनाम और स्मृति चिह्न दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके सरपंच संदीप कौर, मनजीत सिंह वड़ैच, जसविंदर सिंह चुन्नी, बलजीत सिंह कसुंबड़ी, कुलजीत सिंह वड़ैच, बहादर सिंह वड़ैच, सुरजीत सिंह, लाली वड़ैच, सुरजीत सिंह धनोआ, पिंका धनोआ, सतिंदर कुमार, मनदीप सिंह बैंस, रणदीप सिंह बैंस, गुरप्रीत सिंह सैंपली, नौरंग सिंह, दर्शन सिंह मावी, अमरदीप सिंह मान, गुरिन्दर सिंह ढड्डा, हरजीत सिंह सैंपली, नेका भटेड़ी, परमिंदर सिंह, जगरूप सिंह, बरिंदर सिंह, जसविंदर सिंह रुपालहेड़ी आदि उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन: 25जीबीजीपी02ए: जिले के गांव रुपालहेड़ी की पंचायत पहलवान परमिंदर सिंह डूमछेड़ी और जतिंदर पटियाला का सम्मान करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें