अभिभावकों का डीसी आफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन
स्कूलों से फंडों के नाम पर की जारी लूट का अभिभावकों ने किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
प्राइवेट स्कूलों की ओर से लगातार की जा रही लूट के खिलाफ अभिभावकों ने डीसी आफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूलों में लिए जा रहे फंडों की जानकारी दी गई कि किस तरह स्कूल के विद्यार्थियों से फंड के नाम पर पैसे इकट्ठे कर रहा है। स्कूल टैक्स भी नहीं देता और किताबें अधिक दाम में बेच कर अभिभावकों को लूट रहा है।
इन पर इन्कम टेक्स विभाग भी कोई कार्रवाई नहीं करता। सबकी मिलीभगत से ही स्कूलों का माफिया चल रहा है। पेरेंट्स एसोसिएशन के नेता रजिंदर घई ने बताया कि स्कूलों में छोटे-छोटे फंडों के नाम पर अभिभावकों से लाखों रुपये एकत्र किए जाते हैं। इस बारे में बोर्ड पर पूरी तरह से समझाया गया और पैसों का घोटाला जनता के बीच रखा गया।
अभिभावकों ने इस बारे में एडीसी से मिले। उन्होंने मांग की कि स्कूलों पर पटियाला में दी गई शिकायत का जल्द निपटारा किया जाए। इसके अलावा फंडों को रोकने के लिए आर्डर जारी करने की मांग की। इस दौरान ग्रीनलैंड स्कूल सिविल सिटी, शिफाली इंटरनेशनल स्कूल राहो रोड, स्प्रिंग डेेल स्कूल शेरपुर, एसएएन जैन स्कूल दरेसी रोड, एचवीएम स्कूल राहो रोड, जीएमटी स्कूल जालंधर बाईपास, ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल, गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल माडल टाउन, डीएवी पुलिस लाइन, बीसीएम स्कूल (शास्त्री नगर, दुगरी और 32 सेक्टर), गुरु नानक पब्लिक स्कूल सराभा नगर, बाल भारती पब्लिक स्कूल दुगरी, भारती पब्लिक स्कूल गांधी नगर, एचवीएम स्कूल सुभाष नगर के अभिभावकों ने भाग लिया।