नेहा धूपिया ने शहर में बिखेरा जलवा
ब्लैंडर्स प्राइड मैजिकल नाइट लुधियाना में संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ब्लैंडर्स प्राइड मैजिकल नाइट डेजल्ड में नए स्टाइल पेश किए गए। इस शाम में डिजाइनर सोनाक्षी राज के चयनित मिश्रण के डिजाइन करजीमो को सनजीता और चेजीं की धड़कनें बढ़ाने वाली धुनों के बीच पेश किए गए। सोनाक्षी राज के डिजाइन में नेहा धूपिया सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। कोर थीम स्टाइल आपकी सोच से ज्यादा एक प्रामाणिकता और शैली की विशिष्टता का जश्न है, जो सभी परंपराओं को तोड़कर दुनिया के ऐसे कई स्टाइल के बारे में बताना है, जिनके बारे में लोगों को ज्यादा मालूम नहीं है। ब्लैंडर्स प्राइड मैजिकल नाइट लुधियाना में भी इन बारीकियों को बुना गया।
इस अवसर पर पेरनोड रिचर्ड इंडिया के सहायक उपाध्यक्ष राजा बनर्जी ने कहा कि आज के उपभोक्ता के लिए, एक अनूठी शैली है और इसे व्यक्त करने के लिए कोई दूसरी चीज नहीं हो सकती। स्टाइल यानि शैली मौलिक लोकतांत्रिक है यह हर व्यक्ति की अपनी अनूठी पहचान बनाने की क्षमता है और प्रमाणिकता के लिए प्रयास करते हैं, वह परंपराओं को तोड़ते हैं। ब्लैंडर्स प्राइड मैजिकल नाइट्स, फैशन, स्टाइलिश के एक उदार मिश्रण के साथ, शैलीरू आपकी सोच से ज्यादा, बॉलीवुड और संगीत की दुनिया के लोगों को भी जोड़ेगा और ऐसी शैली हमेशा जारी रखेगा जो उपभोक्ताओं के लिए हमेशा एक नया अनुभव होगा।
इसके अलावा करजीमो सनजीता और चेजीं की दिल की धड़कनें बढ़ाने वाली परफार्मेंस और कंठ संगीत के बीच शानदार प्रतिभा के साथ रैंप पर चलते हुए नेहा धूपिया को दर्शकों का साथ मिला, नेहा धूपिया ने अपने चिर परिचित स्वभाव से दर्शकों में रोमांच भर दिया। इस अवसर पर नेहा धुपिया ने कहा कि द ब्लैंडर्स प्राइड मैजिकल नाइट्स थिएटर के प्रतिष्ठित तौर तरीकों का जश्न मनाने में कभी नाकाम नहीं हो सकती। मेरे निजी जीवन में आई मुश्किलों के बावजूद मैंने खुद को थियेटर, फिल्म या मॉडलिंग में बनाए रखा। शैली का मुख्य विषय आपकी सोच से भी ज्यादा उतना ही मेरे व्यक्तित्व को प्रतिबिंबित करता है जितना की औरों को, मैं शो के एक और संस्करण का हिस्सा बनने और शैली का जश्न मनाने के लिए रोमांचित हूं।