फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतब दिखा भारतीय वायुसेना ने अपनी ताकत का किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
करतब दिखा भारतीय वायुसेना ने अपनी ताकत का किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सूर्याकिरण टीम ने बिखेरे आसमान में रंग, सुखोई 30 एमके आई ने भी दिखाए जौहर
सेना के लड़ाकू विमानों ने दी राष्ट्रपति को सलामी
कंवरपाल
हलवारा (लुधियाना)।
भारत माता की जय के उद्घोष के बीच भारतीय वायुसेना की शानदार परेड, रौंगटे खड़े करने वाले सुखोई 30 एमके आई लड़ाकू विमान के करतब एवं सूर्या किरण के नौ रंग बिरंगे विमानों द्वारा आसमान में विभिन्न कला कृतियों के गठन को देखने वाली हर आंख खुली की खुली रह गई। एयरफोर्स स्टेशन हलवारा में वीरवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वायुसेना के 51 स्कवाड्रन को राष्ट्रीय निशान एवं 230 सिग्नल यूनिट का राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया। इस दौरान दौरान आयोजित भव्य समारोह में वायुसेना के विमान, परेड करने वाले सैनिकों और वायुसेना की ड्रिल टीम ने हुनर और करतबों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। शानदार परेड़ एवं राष्ट्रीय सलामस्त्रत्त्ी वायुसने की छह यूनिों एंव दो निशान टोलियां द्वारा दी गई। जिसकी अगवाई विंग कमांडर अनुपमा सिंह, कुनाल गिरमे, आजम अली, ब्रिजेश शुक्ला, ध्रुव कुमार व हरजिंदर सिंह ने की। इसके बाद वायुसेना की ड्रिल टीम ने दांतों तले अंगुलिया दबाने वाली राइफलों पर लगी संगीनों के साथ समकालिक ड्रिल का जो प्रदर्शन किया वह देखने लायक था। वायुसेना की यह ड्रिल टीम सैनिकों और अद्धसैनिक बलों में एकमात्र है। भव्य समारोह की चकाचौंध के बीच ताकत का प्रदर्शन करते हुए वायुसेना के तीन हैलीकाप्टरों की टीम की अगुवाई करते विंग कमांडर जीनों थामस का एरियल सैल्यूट सबके रौंगटे खड़े कर देने वाला था। भारतीय वायुसेना के अति आधुनिक सुपरसोनिक सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान को वीरवार को आसमान में उड़ाते हुए विंग कमांडर देवराज सानयाल एवं स्कवाड्रन लीडर ए माथुर ने सेना की ताकत का अहसास कराया। दोनों फ्लाइट पायलट्स ने सुखोई विमान को 800 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आसमान में उड़ाकर इस विमान की ताकत बताई। वहीं आसमान में एक जगह खड़ाकर फिर बिना मुड़े धरती की ओर आते हुए सबको हैरान कर दिया। सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान हर तरह के मौसम में उड़ने और भारी भरकम मिसाइलों से हमला करने में सक्षम है। आसमान में कलाबाजियां करते हुए सुखोई 30 लड़ाकू विमान का दृश्य देखते ही बनता था। समारोह के अंत में भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम ने अपने हैरअंगेज करतबों से सबका दिल जीत लिया। रंग बिरंगे नौ विमानों को उड़ाने वाले पायलटों ने आसमान में डायमंड, स्पेस शटल, तेजस लड़ाकू विमान, सुखोई 30 एमकेआई विमान, मिग 21 विमान, वाइन की बोतल, मि 29 लड़ाकू विमान जैसी कृतिया आसमान में उड़ते हुए बनाई। जिसे देखने वालों के होश उड़ गए। आजके इस भव्य समारोह में भारतीय वायुसेना ने जहां एक तरफ अपनी ताकत का अहसास करवाया वहीं अपने कौशल और कलां का भी प्रदर्शन किया। समारोह यादगार रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें