फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव में हुई मारपीट का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली प्रत्याशी के पूर्व पार्षद पति पर कातिलाना हमले का केस दर्ज
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव में हुई मारपीट का मामला
पूर्व पार्षद के भाई और पांच दर्जन लोगों को भी किया नामजद
अभी सब आरोपी पुलिस से है बाहर, तलाश में छापामारी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
नगर निगम चुनाव के दौरान सराभा नगर के डीएवी स्कूल के बाहर अकाली और कांग्रेसी वर्करों के बीच हुई मारपीट के मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने अकाली प्रत्याशी सुखमिंदर कौर भिंदा के पति पर हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सराभा नगर के नगिंदर सिंह की शिकायत पर पूर्व पार्षद भूपिंदर सिंह भिंदा, उसके भाई सोनू भिंदा, सराभा नगर के हरप्रीत सिंह, हरभगत सिंह हरजिंदर सिंह, दविंदर सिंह गिल, नीटू बजाज, मानिक बजाज, भाई रणधीर सिंह नगर के रहने वाले शरणदीप सिंह, समीर, अरजिंदर सिंह, रमेश मग्गो, भंडारी व पांच दर्जन के करीब अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी शरणदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि बाकी फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में छापामारी की गई थी, लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बूथ कैप्चरिंग के अंदेशे को लेकर अकाली और कांग्रेसी समर्थक आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान अकाली वर्करों की तरफ से कांग्रेसियों को मारपीट कर घायल कर दिया गया और हवा में गोलियां चला कर वहां से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें