फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलुमनाई मीट - रीम्यूनियन में पूर्व छात्रों ने ताजा की पुरानी यादें

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने विद्यार्थियों ने ताजा कीं यादें
विज्ञापन

कमला लोहटिया एसडी कॉलेज में एलुमनी मीट का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
कमला लोहटिया एसडी कॉलेज, लुधियाना की पहली एलुमनी मीट रीम्यूनियन -2017 कॉलेज के परिसर में आयोजित की गई । मीट में कॉलेज के करीब 250 पुराने छात्रों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि विधायक संजय तलवार ने संबोधन में विद्यार्थियों को अपने मातृ संस्था के साथ संलग्न रहने, इसके विकास व कल्याण में सकारात्मक योगदान के लिए प्रेरित किया।
पूर्व छात्र कॉलेज में विशिष्ट बदलाव देख कर आश्चर्यचकित हुए और कॉलेज के भवन, अध्ययन पाठ्यक्रम और बुनियादी ढांचे के बारे में सराहना की । उन्होंने यादें भी साझा की और बताया कि कैसे कॉलेज से प्राप्त ज्ञान और शिक्षा और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त करने में योगदान दिया। कॉलेज के कुछ पूर्व छात्रों ने नियमित रूप से गरीब और जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए अपनी उदारता दिखाई। उन्होंने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि वे कॉलेज के विकास के लिए निरंतर सहायता देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के पुराने छात्रों और कॉलेज की भंगड़ा टीम की तरफ से सांस्कृतिक प्रदर्शन ने इस अवसर को यादगार बना दिया। प्रिंसिपल डॉ. शिव मोहन शर्मा ने एक लंबे अंतराल के बाद महाविद्यालय में आने वाले उनके पूर्व छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज और शिक्षकों के लिए गर्व की बात है कि वह अपने छात्रों को वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक, शिक्षाविद और उद्यमियों के रूप में देख रहे हैं। इस दौरान कालेज प्रबंधक समिति के प्रधान धर्म पाल जैन, सीनियर उप प्रधान आरडी सिंघल, उप प्रधान संदीप अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी सुनील अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें