फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श स्कूल बचाने को हाईवे को दो घंटे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श स्कूल बचाने को हाईवे दो घंटे जाम किया
विज्ञापन

संगरूर। आदर्श स्कूलों को बचाने की खातिर शिक्षा बचाओ संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में आदर्श स्कूल बालद खुर्द के छात्रों तथा उनके अभिभावकों ने भवानीगढ़ में हाईवे पर दो घंटे तक जाम लगाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एफसीएस कंपनी और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते संघर्ष कमेटी के कनवीनर प्रशोत्तम सिंह फग्गूवाला ने आरोपी लगाते हुए कहा कि एफसीएस कंपनी बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़ कर रही है। पिछले छह महीनों से बच्चों को जहां शिक्षा सामग्री नहीं मिली, वहीं इन्हें पढ़ाने वाले अध्यापकों को वेतन तक नहीं दिया गया ैहै। ऐसी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बालद खुर्द के आदर्श स्कूल में पढ़ने वाले करीब 22 सौ छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि सरकार अथवा संबंधित कंपनी मसले के समाधान के लिए गंभीरता नहीं दिखाती तो पूरे राज्य में आदर्श स्कूलों तथा बच्चों के अभिभावकों द्वारा तीस अगस्त को चंडीगढ़ में डीजीएस का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने ऐसी ठग कंपनियों को स्कूल सौंपे हैं जो बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही हैं। वह इस मुद्दे को विधान सभा में उठाएंगे। इस अवसर पर गुरतेज सिंह झनेड़ी, भूप चंद चन्नो, नरिंदर कौर भराज, गुरदीप सिंह, बिक्कर सिंह, हरभजन सिंह, बलदेव सिंह, गुरमीत सिंह, दर्शन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें