फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: क्लब के शिविर में 290 लोगों ने करवाई जांच

Fri, 02 Oct 2026 05:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़। लायंस क्लब मंडी गोबिंदगढ़ मेन ने 2 अक्तूबर को राम भवन में अपना पहला स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें मैक्स अस्पताल मोहाली की टीम ने 290 लोगों की मुफ्त जांच की।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन क्लब अध्यक्ष मनोज हसीजा की अगुवाई में किया गया। प्रोजेक्ट अध्यक्ष योगेश गोयल और पुनीत महावर थे। हलका विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग और नगर काउंसिल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह प्रिंस ने शिविर का उद्घाटन किया। क्लब के महासचिव संजीव भाटिया ने बताया कि डॉक्टरों ने ब्लड प्रेशर, शुगर और ईसीजी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निशुल्क कीं। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। डॉ. हरजोतबन सिंह, डॉ. कशिश दत्ता, डॉ. अनुमित बग्गा और डॉ. ईवन जोशी ने शिविर में सेवाएं दीं। शिविर में पहुंचे लोगों ने इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें