फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा आलमगीर साहिब में 25 बेड का सेंटर शुरू, कोरोना संक्रमित मरीज होंगे भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। गुरुद्वारा आलमगीर साहिब में वीरवार को कोरोना संक्रमितों के लिए 25 बेड का सेंटर शुरू हो गया है। इन बेडों पर मरीजों को ऑक्सीजन देने का विशेषतौर पर प्रबंध किया गया है। वीरवार को शिरोमणि कमेटी प्रधान बीबी जगीर कौर ने इस सेंटर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौरान शिरोमणि कमेटी लोगों को लिए हर कदम पर काम कर रही है। ऑक्सीजन के लिए रूस से कन्संट्रेटर मंगवाए गए हैं। वहीं, तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो), जालंधर, पटियाला और भुलथ में भी इसी तरह के सेंटर तैयार किए जा रहे हैं।
बीबी जगीर कौर ने बताया कि अमृतसर में पहले ही 100 बेड का सेंटर बना दिया गया है। इन सभी सेंटरों पर ऑक्सीजन के साथ एंबुलेंस सुविधा का प्रबंध किया गया है। ताकी किसी आपातकालीन स्थिति में मरीज को कहीं भी शिफ्ट किया जा सके। यहां भर्ती होने वाले मरीजों के लिए डॉक्टरों समेत अन्य स्टाफ का भी प्रबंध किया गया है। यहां सभी सुविधाएं मुफ्त दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें