फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय आजादी दिवस समारोह संबंधी फुल ड्रेस रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में सीएम करेंगे झंडारोहण
विज्ञापन

राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया
डिप्टी कमिश्नर ने स्टेडियम का दौरा कर लिया तैयारियों का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। स्वतंत्रता दिवस का राज्यस्तरीय समारोह गुरु नानक स्टेडियम में होगा। बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यातिथि राष्ट्रीय ध्वज लहराने की रस्म अदा करेंगे। इस समारोह की तैयारियों संबंधी सोमवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। जिसमें डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने तैयारियों का जायजा लिया।
फुल ड्रेस रिहर्सल का जायजा लेने के बताया अग्रवाल ने बताया अलग-अलग स्कूलों के करीब 2000 से अधिक विद्यार्थियों की ओर से देशभक्ति से संबंधित पेशकारी की जाएगी। मुख्यमंत्री कर्जा राहत योजना के अगले चरण की शुरुआत करेंगे। वहीं कई योजनाओं जैसे घर घर रोजगार योजना, कर्जा राहत योजना, गरीबो के लिए फ्लैट योजना, महात्मा गांधी सरबत विकास योजना के लाभपात्रियों का सम्मान किया जाएगा। अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली शख्सियतों का राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि इस समारोह में सभी अधिकारी तथा कर्मचारी हिस्सा लेना यकीनी बनाएंगे। इसके अलावा कोशिश की जाएगी कि परिवारों को भी इस समारोह का हिस्सा बनाया जाए। ड्यूटी प्रति लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान सभ्याचारक प्रोग्राम, मार्च पास्ट, पीटी शो का प्रदर्शन किया जाएगा। रिहर्सल के दौरान पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल, डिप्टी कमिश्नर पुलिस अश्वनी कपूर, गगन अजीत सिंह, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर इकबाल सिंह संधू, डा. शेना अग्रवाल, नीरु कत्याल, अजय सूद व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें