बाइक सवार की कार की टक्कर से मौत
बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटते ले गई कार
कार छोडर चालक फरार, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। माडल टाऊन इलाके में बुधवार की सुबह कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। कार में फंसने से बाइक सवार काफी दूर तक घिसटता चला गया। लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत। थाना माडल टाऊन की पुलिस ने अभिमन्यु (25) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डुगरी फेस 2 में प्रापर्टी डीलर के पास काम करने वाला अभिमन्यु बुधवार की सुबह बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जब वह कृष्णा मंदिर के पास कार ने उसे टक्कर मार दी। कार बाइक को काफी दूर तक घसीटते ले गई। बाइक चालक पहले तो कार के बोनट पर जा गिरा। कार रफ्तार में होने के कारण खंभे से जा टकराई और बाइक चालक कार से उछल कर शटर टकरा गया। हादसे के ाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इतने में कार चालक फरार हो गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद एंबुलेंस को फोन कर दिया गया था। एंबुलेंस वालों ने आने में देर कर दी। वह समय पर आते तो शायद बाइक चालक की जान बच सकती थी। जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि कार चालक फरार होने में कामयाब हो गया। कार का नंबर तो मिल गया है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।