फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब टीम ने चंडीगढ़ वारियर्स को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ वारियर्स को पंजाब ने दी मात
विज्ञापन

सुधार कालेज में आल इंडिया रग्बी चैंपियनशिप का संत सीचेवाल ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
(हलवारा) लुधियाना। रग्बी इंडिया की ओर से गुरु हरिगोबिंद खालसा कालेज, गुरुसर सुधार में आल इंडिया रग्बी चैंपियनशिप (12वीं एडिशन) का आरंभ किया गया। संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।
कालेज गवर्निंग कौंसल के प्रधान मनजीत सिंह गिल, सचिव डा. एसएस थिंद ने संत सीचेवाल का स्वागत किया। चैंपियनशिप में खेल रही लड़के व लड़कियों की 30 टीमों ने मार्च पास्ट कर मुख्य मेहमान को सलामी दी। अंतरराष्ट्रीय रगबी खिलाड़ी चरनजीत कौर ने समूह खिलाडिय़ों की ओर से अनुशासन में रहकर पूरी चैंपियनशिप खेलने की शपथ ली। प्रिंसिपल डा. स्वर्णजीत सिंह दियोल ने कालेज की अकादमिक, सभ्याचारक तथा खेल गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मेहमान संत सीचेवाल ने खेलों समेत विभिन्न गतिवधियों में पंजाब के पिछड़ने पर चिंता जताई और तंदुरुस्त व लंबी जिंदगी जीने के लिए हवा व पानी संभालने पर भी विशेष जोर दिया। कालेज के सभ्याचारिक विंग ने गिद्दा, घूमर और भंगड़ा पेश किया। पहला मैच पंजाब तथा चंडीगढ़ वारियर्स के बीच खेला गया। इसमें 1 ट्राई (तीन प्वाइंट) से पंजाब टीम विजेता रही। दूसरे मैच में टाइगर हरिगनज ने बिहार को 37 प्वाइंट से मात दी। तीसरा मैच ऐस फाउंडेशन ने 15-5 प्वाइंटो के अंतर से हरियाणा वारियर्स को हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें