फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ के लिए सजे बाजार, खरीदारी में जुटी सुहागिनें

विज्ञापन
विज्ञापन
करवाचौथ के लिए सजे बाजार, खरीदारी में जुटीं सुहागिनें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। करवाचौथ व्रत, पति की लंबी उम्र की दुआ मांगती सुहागिनों का त्योहार। ये दिन सुहागिनों के लिए खास रहता है, क्योंकि इस दिन वह पूरा दिन भूखे-प्यासे रहकर पति का प्यार, उसका साथ ताउम्र चाहने की प्रार्थना करतीं हैं। आज मनाए जाने वाले करवाचौथ के लिए बाजारों में खूब रौनक है। वहीं सुहागिनें चांद के दीदार के लिए अपने चांद की फोटो करवा थाली, गिलास व छननी पर लगवा रही हैं। इस बारे में गिफ्ट डिजाइनर आयुशी गुप्ता ने बताया कि सुहागिनें करवा थाली पर अपने पति या कपल फोटो लगवा रही हैं।
गोटा पत्ती और फूलों से सजी करवा थाली-गिफ्ट डिजाइनर के मुताबिक इस बार करवा थाली को गोटा पत्ती और फूलों के साथ बी डेकोरेट किया जा रहा है, जिसमें पिंक, रेड, ऑरेंज कलर के फूलों और शीशे, स्टोन, गोटा पत्ती से भी इन्हें सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं दुकानदार जतिन कुमार ने बताया करवाचौथ पर सहागिनों के लिए वेल्वेट, थ्रेड वर्क, कुंदन की चूड़ियों का ट्रेंड है। पिंक सिटी के हृदय नारायण ने बताया कि व्रत से पहले मेकअप का सामान और ज्वेलरी की भी खास बिक्री हो रही है।
विज्ञापन


हाथों पर रचा रही मेहंदी, पार्लर में हो रही सजने की तैयारी
व्रत से पहले सुहागिनें हाथों पर मेहंदी रचा रही हैं। जबकि विभिन्न पार्लर द्वारा दिए जा रहे पैकेज का भी लाभ ले रही हैं। इसमें फैशियल, ब्लीच, मैनीक्योर, पैडीक्योर, हेयर स्पा जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें