फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरगाड़ी इंसाफ मार्च के लिए एकजुट हुए सिख-मुस्लिम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगाड़ी इंसाफ मार्च के लिए एकजुट हुए सिख-मुस्लिम
विज्ञापन

दोषियों पर कार्रवाई न किए जाने पर जताया रोष
संयुक्त एक्शन कमेटी पंजाब के सदस्य बोले-अकालियों को है कुर्सी छूटने का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। बरगाड़ी में हुई बेअदबी और निर्दोष लोगों पर की गई गोलीबारी के रोष में गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में संत समाज और मुस्लिम समुदाय के लोग एकजुट हुए। सभी ने एकजुट होकर सरकार से दोषियों पर कार्रवाई न किए जाने पर रोष जताया। प्रतिनिधित्व कर रहे एसजीपीसी के सदस्य एवं संयुक्त एक्शन कमेटी पंजाब के सदस्य गुरप्रीत सिंह रंधावा ने बताया कि 7 अक्तूबर को कोटकपूरा से बरगाड़ी तक इंसाफ मार्च निकलेगा, जिसमें हर सिख को पहुंचना चाहिए। ताकि सूबे में सो रही कांग्रेस सरकार को जगाया जा सके। सभी ने एकसुर में कहा कि कांग्रेस सरकार दोषियों को पकड़ने में नाकामयाब रही है। अगर सरकार ने जस्टिस रिपोर्ट को सही माना है तो तुरंत दोषियों को जेल में डालना चाहिए। सरकार की देरी समूह सिखों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब में आस्था रखने वाली संगत को गहरी चोट पहुंचा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को बिना देरी दोषी लोगों को जेल में बंद करना चाहिए। रंधावा कहा कि पंजाब में अकाली दल भ्रम फैला रहा है कि अमन शांति भंग हो रही है, जबकि अकाली नेताओं को सबसे ज्यादा खतरा अपनी कुर्सी का है। इस मौके पर उनके साथ रौजा शरीफ प्रमुख खलीफा सय्यद, मोहम्मद सैफ, किसान यूनियन के बलदेव सिंह, रुपिंदर सिंह हैपी, प्रितपाल सिंह चड्ढा, संत मोहिंदर सिंह भड़ी वाले समेत संत समाज के अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:03जीबीजीपी04- फतेहगढ़ साहिब में समूह संत समाज और मुस्लिम समुदाय के लोग इंसाफ मार्च बारे जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें