फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल युवक तथा विरासती मेले में रामगढिय़ा गर्ल्ज कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

जोनल युवक एवं विरासती मेले में जीते 30 पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
यूथ वेलफेयर विभाग, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की तरफ से डीडी जैन कॉलेज लुधियाना में आयोजित जोनल यूथ एवं विरासती मेला जोन-बी 26 से 29 सितंबर तक करवाया गया। जिसमें रामगढिय़ा गल्र्ज कॉलेज लुधियाना का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। कॉलेज ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर 5 प्रथम पुरस्कार ,12 द्वितीय पुरस्कार और 13 तृतीय पुरस्कार जीते।
विज्ञापन

क्लासिकल नृत्य में तनिष्क कौर आनंद, औरतों के रिवायती गीत, गुड्डी पटोले में गजल ने पहला स्थान पाया। कॉलेज के लिए यह गर्व की बात है कि तनिष्क कौर आनंद ने तीसरी बार क्लासिकल नृत्य में पहला स्थान पाया। प्रिंसिपल डॉ. इंदरजीत कौर ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उन सबकी मेहनत और लगन का परिणाम है। साथ ही उनके शिक्षकों के मार्गदर्शन का फल है। रामगढ़िया एजुकेशनल काउंसिल के प्रधान रणजोध सिंह ने इस प्राप्ति के लिए कॉलेज प्रिंसिपल, स्टाफ को बधाई दी और छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर हौसला आफजाई की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं में उत्साह तो बढ़ाती ही हैं, साथ ही उनकी कला को निखरती भी हैं। कॉलेज ने इतने इनाम जीत कर यूथ फेस्टिवल में अपने लिए अलग स्थान प्राप्त किया है। सचिव गुरचरण सिंह लोट्टे ने खुशी प्रगट करते हुए कहा कि इस जीत के पीछे छात्राओं की कड़ी मेहनत और अध्यापकों का मार्गदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें