फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएनपीएस की गुरमन्नत कौर, तरनजीत सिंह, तरनदीप कौर पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएनपीएस की गुरमन्नत कौर, तरनजीत सिंह, तरनदीप कौर विजेता
विज्ञापन

जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग में पहले दिन बीसीएम स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शिक्षा विभाग की ओर से सराभा नगर स्थित लय्यरवैली में 64वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप कराई जा रही है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के 150 के करीब खिलाड़ी भाग ले रहे है। इस दौरान अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 (लड़के-लड़कियां) के मुकाबलेे कराएं जाएंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 लड़कियों के मुकाबले कराए गए। पहले दिन एईओ विक्रम भनोट, कनवीनर नगेंद्र सिंह नागी, मनमोहन सिंह, स्वर्ण सिंह, एश्वर्या शर्मा, मनीष पाठक मौजूद रहे। अंडर-11 के 500 मीटर क्वाडस मुकाबले में जीएनपीएस की गुरमन्नत कौर, तरनजीत सिंह, तरनदीप कौर पहले, बीसीएम शास्त्री नगर की रायना रहेजा, अमित रहेजा, साक्षी रहेजा दूसरे और कुंदन विद्या की धनिष्टा वर्मा, अमित वर्मा, रजनी वर्मा तीसरे स्थान पर, जबकि इनलाइन मुकाबले में सेक्रेड हार्ट बीसीएम की सुखम कौर सोनी, जसनीत सिंह सोनी, गुरकीरत कौर पहले, सेक्रेड हार्ट सराभा नगर की मनन सिकंद, चरनजीव सिंह, सतविंदर कौर दूसरे और सेक्रेड हार्ट बीआरएस नगर की अचिंत कौर, अवतार सिंह, हरजिंदर कौर तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 के 500 मीटर क्वाडस मुकाबले में बीसीएम स्कूल शास्त्री नगर की सिमरदीप कौर, नरिंदर सिंह, मनदीप कौर पहले, इसी स्कूल की भूमिका मेहता, पवन कुमार, शैली मेहता दूसरे और गुरु नानक पब्लिक स्कूल की हरलीन कौर, आजाद सिंह, मनमीत कौर तीसरे स्थान पर रही। जबकि 500 मीटर इनलाइन मुकाबले में बीसीएम शास्त्री नगर की काव्या सूद, प्रमोद सूद, मोनिका सूद पहले, गुरु नानक पब्लिक स्कूल की जसलीन कौर, दविंदर पाल सिंह, कंवलजीत कौर दूसरे और बीसीएम की किरण, दलजीत सिंह, शारदा देवी तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 लड़कियों के 500 मीटर इनलाइन मुकाबले में सेक्रेड हार्ट कांवेंट स्कूल सराभा नगर की तहदिल कौर पन्नू, जगजीत सिंह, जसबीर कौर पहले, बीसीएम शास्त्री नगर की सुरभी, नवीन कुमार, मोनिका गर्ग दूसरे और गुरु नानक पब्लिक स्कूल की संत कौर, बविंदर सिंह, नवीन कौर तीसरे स्थान पर रही। अंडर-14 के 500 मीटर क्वाडस में बीसीएम शास्त्री नगर की आरुषी दुगल, संजय दुगल, मिनाक्षी दुगल पहले, केवीएम स्कूल की मान्या गर्ग, गगन गर्ग, मोनिका गर्ग दूसरे और सतपाल मित्तल स्कूल दुगरी की इक्रीत कौर, सवनीत सिंह, मनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। अंडर-11 में 1000 मीटर इनलाइन रेस में बीआरएस नगर की सुखम पहले, मनन दूसरे और अचिंत दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें