फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड पुलिस में भर्ती हुआ जगरांव का अमनदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड पुलिस में भर्ती हुआ जगरांव का अमनदीप
विज्ञापन

-पढ़ाई पूरी करने के बाद ज्वाइन की न्यूजीलैंड पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन अगर पीछे लग जाए तो एक दिन जरूर मिलती है। इन शब्दों को सच कर दिखाया जगरांव के करनैल गेट निवासी अमनदीप सिंह ने। जिसने चार साल पढ़ाई करने के बाद न्यूजीलैंड पुलिस में भर्ती होने के लिए तीनी साल जद्दोजहद की। आखिर उसका सपना सच हुआ। अमनदीप के भाई जगदीप सिंह ने बताया कि 22 साल की उम्र में अमनदीप न्यूजीलैंड पढ़ाई के लिए गया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद 2015 में उसे पीआर मिल गई। दिन रात मेहनत करने के बाद अमनदीप सिंह का सपना वहां की पुलिस में भर्ती होने का था। जिस पर उसने हमेशा ही आंख रखी। मई 2018 में उसका सपना उस समय पूरा हो गया जब उसकी भर्ती को हरी झंडी मिल गई। सिलेक्शन होने के बाद उसे वहां की पुलिस ने तीन महीने की ट्रेनिंग पर भेजा गया। बीते दिन उसकी ट्रेनिंग पूरी होने पर न्यूजीलैंड पुलिस ने भर्ती मुलाजिमों के लिए रखे समागम में अमनदीप को भी वर्दी और बैच लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें