बीमारियों से बचने के उपाय बताए
लुधियाना। पोस्टर के जरिये बताया कि मच्छरों की कौन सी किस्में हैं और कैसे उनसे होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। इसकी जानकारी देते हुए शुक्रवार को गवर्नमेंट कालेज फॉर गर्ल्स में विश्व मॉस्कीटो डे मनाया गया। इसमें जोलोजी विभाग की डॉ. माधवी वशिष्ठ और बीएससी तीसरा भाग की छात्राओं ने हिस्सा लेकर जागरूकता प्रोग्राम चलाया। समारोह में कालेज प्रिंसिपल सविता शर्मा मुख्यातिथि रही, जिन्होंने छात्राओं द्वारा मच्छरों पर बनाए गए पोस्टरों की सराहना की। इस बीच विभाग की छात्राओं ने कालेज कैंपस में छात्राओं और कर्मचारियों को जानकारी दी। मौके पर विभाग अध्यापक किरन गुप्ता, फलविंदर वर्मा भी उपस्थित रहे।