गगनदीप मिस्टर फेयरवेल और दिव्या मिस फेयरवेल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
श्री आत्म वल्लभ जैन कालेज में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विभाग की फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी का आरंभ नवकार मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। प्रिंसिपल डा. रशिम नागर एवं कोआर्डिनेटर प्रोफेसर एचआर सैणी ने ज्योति प्रज्ज्वलित की। पार्टी में ग्रेजुएशन के छात्रों ने सीनियर छात्रों संग मिलकर डांस, स्किट, गीत संगीत व भांगड़ा की प्रस्तुति से मन मोह लिया। सीनियर्स ने कालेज में बिताए गए अपने खूबसूरत पलों को याद किया और शिक्षकों को धन्यावाद किया, जिन्होंने उन्हें व्यक्तित्व विकास और जीवन की चुनौतियों का सामना करने के बारे में बताया। समारोह में रैंप वॉक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। जिसमें गगनदीप सिंह को मिस्टर फेयरवेल और दिव्या को मिस फेयरवेल के टाइटल से नवाजा गया। जबकि सुमित कौशल को मिस्टर हैंडसम, शिवम मल्होत्रा को प्रिंस चार्मिंग, सिमर को बेस्ट अटायर, आस्था सेठी को ग्रेसियस गर्ल के खिताब से नवाजा गया। नमन जैन को बेस्ट सिंगर और मानवी को बेस्ट डांसर घोषित किया गया। कालेज कमेटी के प्रधान अशोक जैन, जनरल सचिव नरेंद्र जैन, प्रिंसिपल डा. रशिम नागर आदि ने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।