छप्पड़ की खुदाई के दौरान मिला हैंड ग्रेनेड
संगरूर।
कस्बा लौंगोवाल के नजदीकी गांव तकीपुर में छप्पड़ की खुदाई करते समय एक हैंड ग्रेनेड मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव तकीपुर के सरपंच मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि पंचायत की तरफ से गांव के छप्पड़ में साफ पानी जमा करने के लिए दीवारें निकाली जा रही थीं। इस खुदाई के दौरान मजदूरों को एक लोहे का भारी गोला मिला। उन्होंने तुरंत थाना लौंगोवाल की पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हरविंदरपाल सिंह ने बताया कि हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। इसे डिस्पोजल करने की अगली जानकारी टीम जांच करने के बाद देगी। पुलिस टीम ने आसपास की जगह का दौरा भी किया है।
---------------
फोटो:06एसजीआरपी06:संगरूर के गांव तकीपुर में मिले हैंड गरनेडकी जांच करते पुलिस अधिकारी।