फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला किसान द्वारा टंकी पर जहर पीने का

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार ने लाश लेने से किया इनकार
विज्ञापन

किसान की ओर से टंकी पर जहर पीकर जान देने मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
गांव अतापुर निवासी किसान जसवंत सिंह की ओर से मंगलवार को जमीन मामले में इंसाफ न मिलने को लेकर जहर पीकर जान दे थी। मृतक जसवंत सिंह के परिवार ने लाश लेने से इनकार कर दिया है। लाश 32 सेक्टर के सरकारी अस्पताल में पड़ी है। परिवार की मांग है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करे, तभी वह दाह संस्कार करेंगे। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की तो वह परिवार समेत रोड जाम करके धरना देंगे।
मृतक जसवंत सिंह के बेटे हरिंदर सिंह ने बताया कि हमारे मामले से जिला प्रशासन भलीभांति जानता है। उन्हें भी पता है कि इस मामले में कौन कौन लोग जिम्मेदार हैं। 2011 से मेरे पिता जिला प्रशासन के चक्कर काट रहे थे। उनकी किसी ने नहीं सुनी और मेरे पिता की किसी से निजी रंजिश नहीं थी। वह अपने हक की जमीन के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

हरिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि मौजूदा पंचायत और एक कांग्रेसी नेता समेत अन्य लोग उसकी पिता की मौत के जिम्मेदार हैं। जिला प्रशासन को तुरंत दोषियों खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। प्रशासन ने उक्त लोगों पर मामला दर्ज न किया गया तो वह रोड जाम करके रोष धरना देने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

उधर,अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने पीड़ित परिवार के घर जाकर दुख सांझा किया। इनमें आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान लखवीर सिंह राय, पूर्व विधायक दीदार सिंह भट्टी, जिला परिषद् चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा, कुलदीप सिंह पहलवान माजरी सोढियां, शेर सिंह प्रधान नगर कौंसिल, शिअद जिलाध्यक्ष स्वर्न सिंह चनारथल, शरनजीत सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें