फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की हाऊस बैठक अकाली व कांग्रेसियों की आपसी खींचतान की चढी भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम हाउस की बैठक खींचतान की भेंट चढ़ी
विज्ञापन

फंड न होने का हवाला देकर निगम ने काम करवाने के लिए किए हाथ खडे
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा
नगर निगम में सोमवार को हाउस की बैठक अकालियों व कांग्रेसियों की आपसी खींचतान की भेंट चढ़ गई। फंड न होने की बात कहकर नगर निगम ने अधिकांश काम करवाने से हाथ खड़े कर दिए, जिसे लेकर पार्षदों में रोष फैल गया। बैठक के दौरान अकाली व कांग्रेसी आपस में उलझते रहे व एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। हंगामे के दौरान कोई भी प्रस्ताव पारित नहीं हो सका जिस कारण बैठक 14 मार्च को फिर से बुलानी पड़ी।
बैठक की अध्यक्षता मेयर बलवंत राय नाथ ने की। सीनियर डिप्टी मेयर तरसेम गोयल, डिप्टी मेयर गगुरिंद्रपाल कौर मांगट, नगर निगम कमिश्नर संयम अग्रवाल की मौजूदगी में बैठ शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही डिप्टी मेयर मांगट ने अधिकांश एजेंडे काट देने का आरोप लगाया। पता चला कि फंडों के अभाव के चलते करीब 9 करोड़ रुपये के काम एजेंडों से हटा लिए गए। नगर निगम कमिश्नर ने भी माना कि नगर निगम के पास इतने फंड नहीं हैं कि वह हर काम को जारी रख सकें , इस लिए बेहद जरूरी काम ही करवाए जा रहे हैं। मेयर बलवंत राय नाथ ने भी कहा कि निगम वेतन भी मुश्किल से दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसी पार्षद जगरूप सिंह गिल ने कहा कि सीवरेज सिस्टम की सफाई न होने के कारण आने वाले दिनों में स्थिति गंभीर बन सकती है। कुछ अन्य कांग्रेसी पार्षदों ने भी सीवरेज का मुद्दा उठाया। देखते ही देखते अकाली-भाजपा व कांग्रेसी पार्षदों ने इस मुद्दे पर अधिकारियों को घेर लिया। सभी पार्षदों ने सीवरेज सिस्टम की खस्ता हालत को लेकर जमकर भड़ास निकाली। पार्षदों ने इस मामले में अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। इसी दौरान कुछ पार्षदों ने सड़कों, पानी व अन्य काम न होने के भी मुद्दे उठाए। साथ ही पार्किंगों में हो रह लूट, स्वच्छ भारत अभियान दौरान बनाए गए शौचायलों में गड़बड़ी और ट्री गार्ड खरीद में गड़बड़ी जैसे मुद्दे भी छाए रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें