फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू डकौंदा किसी को भी वोट दे सकती है-प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के प्रदेशाध्यक्ष जगजीत सिंह ने कहा है कि उनका संगठन लोकसभा चुनाव में किसी भी राजनैतिक पार्टी को समर्थन नहीं देगी। यूनियन के नेता अपनी मर्जी से किसी को भी वोट दे सकते है।
विज्ञापन

यूनियन के जिला प्रधान गुरमीत सिंह रुड़की की अध्यक्षता में माता गुजरी निवास फतेहगढ़ साहिब में बुलाई बैठक में यूनियन के उपाध्यक्ष मिहर सिंह, वित्त सचिव मान सिंह और सचिव जसबीर सिंह सिद्धूपुर आदि ने एकमत होते कहा कि यूनियन के सदस्यों व पदाधिकारियों को किसी तरह की कोई रोक टोक नही की जाएगी। उन्होंने केंद्र और पंजाब की सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों सरकारों ने किसानों के साथ धोखा किया है, किसान अपने वोट की अहमियत को समझते हुए इसका प्रयोग करेंगे।
इसके बाद उन्होंने डीसी को पंजाब सरकार के नाम एक मांग पत्र भी दिया। जिसमें उन्होंने मांग करते कहा कि धान की रोपाई का समय पहले किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने धान की रोपाई का समय पिछले सीजन वाला ही रखा तो यूनियन 29 मई से चंडीगढ़ में अनिश्चितकालीन धरना देंगी। इस अवसर पर बलदेव सिंह, गुरदेव सिंह, दलीप सिंह, बलविंदर सिंह, अवतार सिंह, हजूरा सिंह, बबल सिंह, कृपाल सिंह, इकबाल सिंह, मलकीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें