फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल पराली जलाने के 193 मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल पराली जलाने के 193 मामले आए सामने
विज्ञापन

साल 2017 में 735 और साल 2016 में 1240 मामले आए थे सामने
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जागरूकता के चलते इस बार पराली जलाने के मामलों में भारी कमी आई है। इस साल जिले के 928 गांवों में महज 193 जगह पर पराली जलाने का मामले सामने आए है। पराली जलाने वाले किसानों को 2.32 लाख रुपये जुर्माना किया जा चुका है। यह जानकारी डीसी प्रदीप अग्रवाल ने दी, वह शनिवार को बचत भवन में आयोजित मीटिंग के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पराली जलाने के मामलों पर पैनी नजर रखने के लिए 20 क्लस्टर बनाकर नोडल अफसरों को नियुक्ति किया गया है। जोकि आपस में वाट्स एप ग्रुप के माध्यम से जुड़े है। इस मीटिंग में सेक्रेटरी खेल संजय कुमार विशेषतौर पर मौजूद थे। संजय कुमार ने कहा कि प्रशासन इस समय अच्छा काम कर रहा है। पराली जलाने की समस्या पर और गंभीरता से काम किया जाए। इस मौके पर एडीसी (जनरल) इकबाल संधू, एडीसी (खन्ना) जसपाल सिंह गिल सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें