फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली-भाजपा ने मनाई सिद्धू के रखे नीव पत्थरों की बरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली-भाजपा ने मनाई सिद्धू के रखे नींव पत्थरों की बरसी
विज्ञापन

अकाली-भाजपा ने पक्खोवाल रोड पर किया प्रदर्शन
जालंधर बाईपास चौक में कांग्रेस ने की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लुधियाना में विकास कार्यों के मुद्दे पर नींव पत्थरों की सियासत गर्मा गई है। जहां अकाली दल ने आज कांग्रेस द्वारा एक साल पूर्व रखे गए विकास कार्यों के नीव पत्थरों पर पहुंच कर इसे बरसी के तौर पर मनाया, वहीं कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए पूर्व अकाली भाजपा सरकार के समय रखे गए नीव पत्थरों पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। अकाली-भाजपा ने पक्खोवाल रोड पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए मौजूदा स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से रखे गए नींव पत्थरों के एक साल पूरे होने पर नीव पत्थर की बरसी मनाई।
इस मौके पर जिला अकाली दल प्रधान रणजीत सिंह ढिल्लों व सीनियर अकाली नेता महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल ने कहा कि एक साल पूर्व यहां पर 36 सौ करोड़ के नीव पत्थर रखे थे, लेकिन यहां पर आज विकास तो क्या आज शहर का बुरा हाल है। कर्मचारियों को देने के लिए पैसे तक नहीं है। यहां तक निगम सदन में यह कहा जा रहा है कि निगम कर्मी भ्रष्टाचार कर रहे है। यदि ऐसा है तो कार्रवाई क्यों नहीं करते। वहीं अकाली दल नेताओं ने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस इसमें हिस्सा लेती है। इसी दौरान पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार झूठे वायदे करके आई है और ऐशपरस्ती में जुटी हुई है। आज शहर का बुरा हाल है और कांग्रेस मंत्री केवल गप्पे हांक रहे है। इस मौके पर प्रो. रजिन्दर भंडारी पूर्व प्रधान भाजपा पंजाब, निगम सदन में विपक्ष नेता हरभजन सिंह डंग, कमल चेतली इंचार्ज हलका पश्चिमी भाजपा, गुरदेव शर्मा देबी कैशियर भाजपा पंजाब,ं हरचरण सिंह गोहलवड्य़िा पूर्व मेयर, परमिन्दर मेहता उप प्रधान भाजपा, कुलदीप सिंह खालसा जिला प्रधान शिरोमनी अकाली दल एससी विंग, पार्षद सुरजीत सिंह राय, परमजीत सिंह गरचा, बलविन्दर सिंह संधू, विजय दानव, ी सुरिन्दर सिंह बंटी चौहान, गुरमेल सिंह, सुखविंदर सिंह, नेक सिंह खालसा सहित अन्य लोग हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने किया पलटवार
दूसरी ओर, जालंधर बाईपास चौक में पूर्व अकाली भाजपा सरकार द्वारा लगाए गए नीव पत्थरों के समक्ष रोष प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के नेता अब्बास राजा ने कहा कि आज अकाली भाजपा ड्रामेबाजी कर रही है। पूर्व में इन्होंने राज नहीं सेवा की बजाय लूटा है तथा एक भी काम नहीं किया। हलका उत्तरी में आज भी इनके रखे नीव पत्थर मुंह चिढ़ा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें