पंजाब टैक्स बार एसोसिएशन ने कमिश्नर से की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता और बीआर कौशल ने एक्साइज एंड टेक्ससेशन कमिश्नर पंजाब विवेक प्रताप सिंह से मुलाकात की। बैठक 2 घंटे से अधिक समय तक चली। उन्होंने कमिशनर के समक्ष विभिन्न कठिवाइयों का मुद्दा उठाया। पंजाब टेक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाल कृष्ण गुप्ता ने वैट रिफंड के लिए अधिक धनराशि प्रदान करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने वैट रिफंड जारी करते समय पारदर्शिता की आवश्यकता पर बल दिया। महासचिव बीआर कौशल ने विभाग के जिला कार्यालयों में अमृतसर तथा पटियाला में मिनी सचिवालय में बार कमरे के लिए जगह प्रदान करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने आगे आयुक्त के नोटिस में लाया कि विभाग के खन्ना कार्यालय को कुछ सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की जरूरत है क्योंकि वर्तमान इमारत किसी भी समय गिर सकती है और अदालत द्वारा पहले से ही असुरक्षित घोषित किया गया है। लुधियाना टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जुनेजा, अरुण कंवल, पटियाला टेक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केके सिंगला, जनरल सचिव रुपिंदर कंसल, मोहाली टेक्सबार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश घई, मुख्य संरक्षक कश्मीरी लाल गोयल ने ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के लिए जोर दिया ताकि ट्रिब्यूनल का कार्य बाध्य न हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार जीएसटी के कामकाज को सुगम बनाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है और सभी सुझावों का स्वागत करती है। इस मौके पर डीईटीसी बलदीप कौर, पवन गर्ग, दरबारा सिंह, बलदीप करण और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।