फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ बोलने पर विधायक बैंस को विदेश से मिल रही है धमकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी की धमकियों से नहीं हूं डरने वाला : बैंस
विज्ञापन

नशे के खिलाफ बोलने पर विधायक बैंस को विदेश से मिल रही है धमकियां
पुलिस अधिकारियों को मिल दी सारी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब के लिए नासुर बन चुका नशे के मुद्दे पर लगातार विरोध कर रहे लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को विदेश से धमकी भरा पत्र मिला है। धमकीं देने वाले ने पत्र में लिखा है कि वह नशे के मुद्दे पर विरोध न कर चुप कर बैठ जाए। नहीं तो उन्हें व उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। पत्र लिखने वाले ने उन्हें व उनके परिवारिक सदस्यों को जान से मारने की भी धमकीं दी है। पत्र मिलने के बाद विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने इसकी जानकारी एडीजीपी सिक्योरिटी को दे दी है। इसके अलावा इस बाबत होम सेक्रेटरी को भी बता दिया गया है।
विज्ञापन

विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि उन्हें धमकीं भरा पत्र मिला है, जिसके बारे में उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों को बता दिया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उन्हें अनजाने नंबर से भी लगातार फोन आ रहे है और धमकियां दी जा रही हैं। विधायक बैंस ने कहा कि वह ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं है। उन्होंने हमेशा सच का साथ दिया है और नशे का मुद्दा इस समय पंजाब के लिए नासूर बन चुका है। नशा पंजाब की जवानी को खा चुका है। आज के युवा लगातार नशे की गिरफ्त में जा रहे है। युवाओं को बचाने के लिए वह नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है। वहीं उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों पर भी कई सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह उच्चाधिकारियों को बचाने का काम कर रहे हैं एसटीएफ को फ्री हैंड करने पर उन्होंने कहा कि पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा नहीं चाहते कि एसटीएफ को फ्री हैंड किया जाए। उन्होंने अफसरशाही के मिले होने की भी बात कही। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें